विस चुनाव उत्तर प्रदेश : नहटौर सीट पर फिर से शुरू हुई मतगणना

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क/कानपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। अब तक हुई मतगणना के मुताबिक भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। वहीं बिजनौर के नहटौर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती फिर से शुरू की गई है।

नहटौर में पहले गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम पाल को 144 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। उस पर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने ऐतराज जताते हुए फिर से मतगणना की मांग की थी। इस सीट पर शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई थी लेकिन बाद में गठबंधन आगे निकलता चला गया। इस सीट पर दोनों पार्टियों में बहुत कड़ी टक्कर हुई है।

यह भी पढ़ें…