आज शाम से करीब 20 लाख आबादी के सामने रहेगा जलसंकट, पढ़े किन प्रमुख क्षेत्रो में रहेगा

उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। आज शाम को कानपुर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जलकल के बेनाझाबर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहेगा। इससे करीब 20 लाख आबादी के सामने जलसंकट रहेगा। जलसंकट का कारण नवीन मार्केट में मेट्रो स्टेशन के अंडरग्राउंड में काम मुख्य पाइप लाइन बाधा बन रही है। इसलिए शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जलकल जीएम नीरज गौड़ ने बताया कि गुरुवार शाम को पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। शुक्रवार सुबह से वाटर सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी। नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन के अंडरग्राउंड का काम चल रहा है। इसके पास जलकल की 400 एमएम की मुख्य पाइप लाइन गुजर रही है। सुबह वाटर सप्लाई करने के बाद 8.30 बजे प्लांट बंद कर दिया जाएगा।

वहीं बेनाझाबर में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 28 जोनल पंपिंग स्टेशन के माध्यम से 20 लाख घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। करीब 20 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जलकल ने दावा किया है कि लाइन शिफ्टिंग का काम 6 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। जलकल ने वाटर सप्लाई के लिए 45 टैंकर की व्यवस्था की है।

इन प्रमुख क्षेत्रो में जलसंकट :
पीरोड, प्रेमनगर, सीसामऊ, परमट, ग्वालटोली, कौशलपुरी, दर्शनपुरवा, हर्ष नगर, आर्य नगर, विजय नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, गांधी नगर, चमनगंज, बेकनगंज, जवाहर नगर, आनंदबाग समेत अन्य दर्जनों क्षेत्रों में पानी का संकट रहेगा।