स्टेट डेस्क/ पटना : समस्तीपुर में अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने आए भी को उसके ही रिश्तेदारों ने ग्रामीणों के सहयोग से मिलकर पकड़ौआ विवाह करा दिया। पकड़ौआ शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो मोरवा प्रखंड का बताया जा रहा है।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बार-बार लोगों से मिन्नतें करता रहता है। लेकिन उसके रिश्तेदार व ग्रामीणों ने उड़की एक नही सुनते हुए खुदनेश्वर स्थान मंदिर में ले जाकर एक लड़की से शादी करा देते हैं। जबकि युवक वहां मौजूद लोगों से कह रहा है कि उसके ऊपर भी माता-पिता हैं। वह अपनी मर्जी से शादी नहीं कर सकता है। लेकिन लड़के के बहनोई और ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवक को कुछ लोग माथे पर पाग पहनाकर जबरन शादी करवाने में लगे हुए हैं। युवक इस शादी से लगातार इनकार करता दिख रहा है। वह बार-बार शादी को लेकर मना कर रहा है। लेकिन लोग उसे जबरन तैयार कर शादी करवाने में व्यस्त दिख रहे हैं। वहीं इनका समर्थन उनके जीजा भी कर रहे हैं।
इसको लेकर बेगूसराय के साठा गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह खेसराहा गांव में अपनी बहन को पहुंचाने आया था। जहां लड़की पक्ष के लोगों ने उसे जबरन पकड़कर मंदिर में शादी करा रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि लड़के ने लड़की वालों से बाइक की मांग की थी और पूर्व में शादी की सहमति भी दी थी। इसके बाद एजेंसी में नई बाइक भी युवक की पसंद पर खरीदी गई। लेकिन अब परिवार के दबाव में आकर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव समाज के लोगों ने लड़के को उस वक्त पकड़ लिया, जब वह अपनी बहन को पहुंचाने खेसराहा गांव आया था। इस शादी से युवक नाखुश दिख रहा है। फिलहाल युवक के जीजा ने लड़के और उसकी पत्नी को अपने घर में रखने की बात कही है।
यह भी पढ़े….