स्टेट डेस्क/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा के दौरान नालंदा के नगरनौसा पहुंचे। यहां सीएम अलग अंदाज में दिखे। मुख्यमंत्री ने आज आम हो या खास सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों की समस्याओं को पूरी तन्मयता से सुना। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज से दौरा शुरू हुआ है।
वे कल यानी 17 मार्च को अपने गृह क्षेत्र नालंदा के हरणौत और रहुई जाएंगे। उसके बाद पुनः एक अप्रैल से लेकर सात अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सुधार यात्रा में शामिल होंगे। नगरनौसा में सीएम के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई विधायक और नेता मौजूद थे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
यह भी पढ़ें…