समय आने पर जनगणना होगी और हर बार की ही तरह जातीय जनगणना भी होगी-रामसूरत राय

बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। तेजस्वी बिहार के मालिक नहीं हैं। वह भी जनता के एक प्रतिनिधि है। चूंकि तेजस्वी विपक्ष के नेता है तो हम कितना भी अच्छा काम क्यों न कर लें, वह कभी हमारे पक्ष में नहीं बोलेंगे। लोकतंत्र में होता ही ऐसा है। विपक्षी, सत्ता पक्ष की तरह बात करे तो अच्छा भी नहीं लगता है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह बात सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कही। उन्होंने भू-माफिया से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खास नजर है। वह पिछले 15 वर्ष से इस दिशा में काम कर रहे हैं। मगर हर बिंदु पर भू माफियाओं के कारण परेशानी सामने आ रही है।

सरकार ऐसे तत्वों से निपटना जानती है। इसीलिए हमने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिडलीकरण का सहारा लिया। अब सब डिजिटल हो रहा है। अब बीमारी का पर्दाफाश हो गया है। धीरे-धीरे बेईमान पकड़े जा रहे हैं। बहुत सारी ऐसी परिस्थितियां हैं यह रिकॉर्ड में लोगों ने हेरफेर करके दूसरे के जमीन को अपने नाम पर करवा लिया है। सारी समस्याओं की ओर हमारा ध्यान है। उन्होंने कहा कि हम सारी समस्या को अपने तरीके से हेंडल कर लेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र किसी एक जाति से नहीं चलता, लोकतंत्र में सबका अधिकार। उन्होंने कहा कि जनता ही सर्वोपरि है। इसी लिए हम जनता के नौकर हैं। चाहे वह नेता विपक्ष हो या फिर सत्ता में बैठा नेता। यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। अगर जनता ने चुना है तो सबको 12 करोड़ लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरना होगा।

जनता किसी की बंधुआ नहीं होती है। कोई बंधुआ होता है तो वह है नेता। जनता तो फैसला लेती है। और उसका फैसला ही सर्वमान्य होता है। जनगणना से जुड़े एक सवाल के बारे में उन्होंने कहा की समय आने पर ही जनगणना होगी। हर बार की ही तरह जातीय जनगणना भी होगी।

यह भी पढ़े..