मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आसन की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं : राजद विधायक

Local news पटना बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस प्रकार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर बरसे उसकी राजद ने घोर निंदा की है। राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा कि बिहार में अफसरशाही कायम है। आज विधानसभा अध्यक्ष ने जो सवाल उठाया वही सवाल हम लोग भी पहले उठा चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया देखकर तो यही लगता है कि वे सठिया गए हैं।

भाई बिरेंद्र ने कहा कि उन पर उम्र का प्रभाव है। जिस तरह से वे सदन में आगबबूला हो गए, वह मर्यादा के खिलाफ है। मुख्यमंत्री जी आसन की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह सरकार नहीं सर्कस है और आज यह बात साबित भी हो रही है कि बिहार में महा जंगलराज कायम है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज मुख्यमंत्री आसन को निर्देश देने का काम कर रहे थे, जबकि निर्देश आसन देता है। इस तरह मुख्यमंत्री ने सदन को अपमानित किया है। लोकतंत्र समाप्त होने पर है। मुख्यमंत्री सब दिन अधिकारियों को बचाते रहे हैं, हर विधायक अपमानित हो रहा है। हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हर जगह भ्रष्टाचार का आलम है और मुख्यमंत्री उस पर पर्दा डालना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें…