मोतिहारी/राजन द्विवेदी। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह ढाका विधानसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने भी बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्य में अपराध कम करने के बजाय राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विचार करने का समय आ गया है। क्योंकि बिहार आज हत्या व बलात्कार घटनाओं से जल रहा है। लेकिन नीतीश कुमार संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागपुरिया गैंग के साथ मिल चुके हैं। कहा कि ऐसा लगता है मानो सरकार ने कानून व्यवस्था पर ध्यान देना छोड़ दिया है। नतीजतन बिहार में लगातार हत्या गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नैतिकता मर गई है।
बिहार आज लूट हत्या , बलात्कार वाला प्रदेश के रूप में विकसित हो रहा है। अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। इसलिए हम चंपारण सहित बिहार में हुए जनप्रतिनिधियों की हत्या का घटना की निंदा करते हैं और स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को सजा देने की मांग करते हैं।
उप प्रमुख पति हत्याकांड के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार : अभिजीत सिंह ने कहा बीते दिनों छौड़ादानो प्रखंड के उप प्रमुख पति की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है। जिला सहित पूरे बिहार में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं है। पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की बात की जाए तो कई बार हमारे नेता पप्पू यादव जी दोहरा चुके हैं कि चंपारण अपराध की यूनिवर्सिटी बन चुकी है। सप्ताह में एक हफ्ता पूर्वी चंपारण में निश्चित हो रहा है। इसके ऊपर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।
वर्तमान की सरकार में शराब माफिया बालू माफिया दवाई माफिया जमीन माफियाओं के संरक्षण में पल रही है और झूठ का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। यदि बिहार में अपराध हत्या गैंग रेप लूट नहीं रुक रही है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्योंकि वह गृह मंत्री भी हैं उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही अभिजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से उप प्रमुख पति हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें…