डुमरांव : राजद की बैठक में पूर्व मंत्री बसंत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित

Local news बक्सर बिहार

बक्सर/विक्रांत। डुमरांव विधान सभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसंत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर राजद ने प्रस्ताव पारित किया है। राजद के डुमरांव नगर कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना खां की अध्यक्षता में एक महती बैठक आहूत की गई।

इस मौंके पर राजद कमिटी का विस्तार करने, सांगठनिक रूप से एकजुटता बनाए रखने के आलावे बिहार सरकार के पूर्व भवन निर्माण मंत्री बसंत सिंह के मरणोपरांत उनकी याद में प्रतिमा की स्थापना करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। स्वर्गीय बसंत सिंह की याद में डुमरांव नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर एक अलग से प्रस्ताव पारित किया गया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बैठक में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, मो. शहाबुद्दीन, मेहदी हसन, पीयूष यादव, मनोज कुमार ठाकुर, अबुलेस खां, जगनारायण सिंह यादव, राजेश कुमार, धीरज कुमार, राजकुमार राम, अनिल शर्मा, वकील अंसारी एवं भुवर सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें…

राजद के डुमरांव नगर कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना खां ने नम आंखों से बताया कि स्व.बसंत सिंह एक राजनीतिक संत थे। उन्होनें कहा कि डुमरांव विधान सभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले स्व. बसंत सिंह कार्यकर्ताओं के लिए मसीहा थे। कार्यकर्ताओं के हरेेक सुख-दुःख मे भागीदार रहते थे।