नालंदा : सोहसराय थाने में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

नालंदा बिहार बिहारशरीफ

-बैठक में अफवाहों से बचने एंव किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए थानाध्यक्ष से सीधे संपर्क करने का निर्णय
बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय।
रविवार को सोहसराय थाना परिसर में होली व शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति का बैठक हुई। होली रंगों का त्योहार है। होली को सौहार्दपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ मनाएं। डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजेगा। बैठक की अध्यक्षता सोहसराय थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने की।

बैठक में दोनों ही समुदाय के एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाग लिया। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीक़े से सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन के प्रति आश्वस्त किया गया। बैठक में अफवाहों से बचने एंव किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए थानाध्यक्ष से सीधे संपर्क करने करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में थाना अध्यक्ष के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह भी पढ़ें…