उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे होगी वृद्धि

Local news बिहार मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानंद ठाकुर। उत्तर बिहार के जिलों मे अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस अवधि मे अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे वृद्धि होगी और पुरवा हवा के कारण  आम लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

यह जानकारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्ववाद्यालय, पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 9 अप्रैल से 13  अप्रैल तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में दी गई है। मौसम वेधशाला, पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनो का औसत तापमान अधिकतम 35.6 डिग्री और न्यूनतम  23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जमीन से 5 सेंमी की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 27.5  और दोपहर में 42 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। 9-13 अप्रैल के बीच तापमान मे बढोतरी का अनुमान व्यक्त किया गया है, जिसके 38 से 40 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का अनुमान  है।  इस अवधि में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान की  अवधि मे सापेक्ष आर्द्रता सुबह मे  80 से 90 प्रतिशत और दोपहर बाद 40 -50 प्रतिशत के बीच रहने की सम्भावना है। अगले पांच दिनों तक 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। किसानो को सलाह दी गई है कि वे खेतों मे तैयार गेहूं फसल की कटनी और दौनी का कार्य प्राथमिकता के साथ शुरू करें।

यह भी पढ़ें…