कानपुर : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

कानपुर

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। शहर में हुई हिंसा के बाद माहौल बिगाड़ने का वालों पर पुलिस की नजर इस समय पैनी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को पुलिस ने पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उसके धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले पुलिस ने दो दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव लाला को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को गिरफ्तार व्यक्ति वेब मीडिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

वही डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम गौरव राजपूत है, जोकि शास्त्री नगर का रहने वाला है। गौरव राजपूत कानपुर स्टार्ट टाइम नाम से एक वेब पोर्टल संचालित करता है। उसने अपने फेसबुक अकाउंटर पर पोस्ट करके धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इसकी जानकारी मिलते ही काकादेव पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट करा दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वह शहर के माहौल में शांति बनाए रखने में योगदान दें। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट ना डालें।