कानपुर : मौसम ने बदला मिजाज, होली से पहले ही आ गयी गर्मी

उत्तर प्रदेश कानपुर

-बाजारों में अभी से लगने लगे आम का पना एवं गन्ने के रस के ठेले
कानपुर/अभिलाष मिश्रा। ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। फलस्वरूप भारत में मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। पहले होली तक सर्दी का मौसम अपना प्रभाव बनाये रखता था। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि होली के दिन ठंड के कारण लोग रंग खेलने से परहेज करते थे। लेकिन, इस बार होली के पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है।

स्थिति यह है की अभी से घरों में पंखे और ऐसी चालू हो गए हैं। बाजारों में अभी से गन्ने के रस एवं आम का पना के ठेले लगने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे में तो यही लग रहा है कि मार्च का महीना खत्म होते-होते गर्मी पूरी तरह से अपना रंग दिखाने लगेगी। आइये देखते हैं कि समय से पूर्व शुरू हुई गर्मी को लेकर लोग क्या कहते हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह भी पढ़ें…