सपा ने 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शुभावती शुक्ला मैदान में

उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी ने 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को टिकट दिया गया है। साल 2017 में अखिलेश यादव ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था। समाजवादी पार्टी के मुखिया के नाम राशि होने की कारण वे हमेशा चर्चा में भी रहते हैं। फिलहाल इनका पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कोई संबंध नहीं है। बता दे समाजवादी पार्टी की नई लिस्ट में पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। आजमगढ़ के मुबारकपुर से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। 2017 में भी अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।

विश्वनाथगंज: सौरभ सिंह
रानीगंज: आरके वर्मा
फाफामऊ: अंसार अहमद
मेहनौन: नंदिता शुक्ला
तरबगंज: रामभजन चौबे
मनकापुर: रमेश चंद्र गौतम
गौरा: संजय कुमार
हर्रैया: त्रियम्बक पाठक
मेहंदावल: जयराम पांडेय
खलीलाबाद: अब्दुल कलाम
नौतनवा: कौशल सिंह
सिसवां: शुशील टेबरीवाल
पनियरा: कृष्णभान सिंह सैंथवार
गोरखपुर शहर: शुभावती शुक्ला
पडरौना: विक्रम यादव
रुद्रपुर: प्रदीप यादव
सगड़ी: एचएन पटेल
मुबारकपुर: अखिलेश यादव
मोहम्मदाबाद गोहना: बैजनाथ पासवान
बलिया नगर: नारद राय
मड़ियाहूं: सुषमा पटेल
वाराणसी दक्षिण: किशन दीक्षित
सेवापुरी: सुरेंद्र सिंह पटेल
छानबे: कीर्ति कोल

यह भी पढ़े…