कानपुर/बीपी टीम : किदवई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने परमपुरवा, ट्रांसपोर्ट नगर, ई ब्लॉक बर्रा 6, पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन के पास, जेड वन बर्रा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया। उन्होंने माताओं, बहनों, बुजुर्गों से पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर जन समर्थन एवं आशीर्वाद मिला। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या ने के ब्लॉक में जिला पदाधिकारियों संग जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिये वोट माँगे।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
महेश त्रिवेदी ने डब्ल्यू ब्लॉक में कुर्मी, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं बर्रा के जेड वन पार्क में क्षेत्रीय लोगों सँग बैठक कर भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने जेड वन में घर घर जाकर जनसपंर्क भी किया। उन्होंने किदवईनगर, बर्रा, नौबस्ता में बैठकें कर क्षेत्रीय लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। महेश त्रिवेदी जहाँ जहाँ गए हर मोहल्ले में क्षेत्रीय लोगों ने तिलक लगाकर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
डॉ वीना आर्या,प्रबोध मिश्रा, संजय कटियार, जयप्रकाश कुशवाहा, रमाकान्त शर्मा, अनुराग शुक्ला, विनोद मिश्रा,संजय पासवान,अमित मल्होत्रा, राजू बाजपेयी, अचल गुप्ता साथ रहे।
यह भी पढ़े ….